मुंगेर, जून 16 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। कोलकाता से नेपाल जा रहे एक टैंकर से अचानक हाइड्रोलिक ऑयल का रिसाव शुरू हो गया। तेल टपकते देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग बर्तनों में ऑयल भरने लगे। हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए रिसाव वाले हिस्से को ठीक कर दिया, जिसके बाद टैंकर नेपाल के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, कोलकाता से हाइड्रोलिक ऑयल लेकर नेपाल जा रहा टैंकर बरियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-333 पर सोतीपुर के समीप सड़क जाम के कारण खड़ा था। इसी दौरान टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया। सड़क पर गिरते तेल को देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और बाल्टी, डिब्बा व अन्य बर्तनों में तेल एकत्र करने लगे। यह भी पढ़ें- टैंकर से हाइड्रोलिक ऑयल का रिसाव, तेल लेने जुटी लोगों की भीड़ टैंकर चालक पप्पू कुमार ने बताया क...