चंदौली, मई 19 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय टैंकर से टकरा गई। इसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक सड़क पर चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कार टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में लग गए। इस दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। टैंकर चालक मयवाहन मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन...