बरेली, मार्च 11 -- फतेहगंज पश्चिमी। अगरास-अभयपुर रोड पर दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शाही थाना क्षेत्र के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार पत्नी भावना गंगवार (40) के साथ मंगलवार शाम करीब चार दवा लेने सोरहा में जा रहे थे। इस दौरान भोजीपुरा की ओर से आए दूध के टैंकर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भावना सड़क पर गिर गईं और टैंकर का पहिये के नीचे आकर घायल हो गईं। यशपाल भी चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को खिरका सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टैंकर चालक को पुलिस ने अगरास मोड़ पर पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.