कौशाम्बी, जुलाई 11 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज मोड़ (शिकंदरपुर बजहा) निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि नौ जुलाई की दोपहर चालक शिवबाबू निवासी झलवा प्रयागराज ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टैंकर से उसके मकान में टक्कर मार दी थी। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पास खड़ी कार में भी काफी नुकसान हुआ था। इसका विरोध करने पर आरोपी के सहयोगी नीरज शुक्ला ने गली-गलौज करते हुए पीड़ित के पुत्र को धमकी दी थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...