देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर। देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना अंतर्गत चकरमा गांव के पास शनिवार दोपहर में टैंकर-ऑटो में टक्कर होने से ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। उसमें तीन घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना पर थानेदार सदलबल पहुंचे। दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गयी है। घायल ऑटो सवार यात्रियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी झलकी देवी, रुक्मिणी देवी, गोड्डा जिला के पौड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठीबारी गांव निवासी कंचन कुमार, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा, गोड्डा बजार निवासी कंचन राणा शामिल है। यह भी पढ़ें- छठी से लौट रहे अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.