लातेहार, मार्च 8 -- संवाद- 27 टैंकर द्वारा नियमित ईंधन की आपूर्ति से अफवाहों पर लगा विराम,चालकों को राहतबेतला,प्रतिनिधि। ईरान- इजरायल के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे युद्ध को लेकर कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल का अभाव होने और दोनों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने संबंधी फैलाए जा रहे अफवाह पर उस समय विराम लग गया, जब ग्राम हड़पड़वा स्थित शिवम जानकी पेट्रोल पंप पर लोगों ने शनिवार को टैंकर से नियमित ईंधन की आपूर्ति होते देखा। वहीं पेट्रोल पंप मैनेजर जयप्रकाश रजक ने युद्ध से ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने की बात से सीधा इनकार करते कहा कि वाहन चालकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। न तो डीजल-पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोतरी हुई है और न ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुआ है। मैनेजर ने वाहन चालकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं द...