मेरठ, जून 8 -- एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के टैंकर चालक ने कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर 1025 लीटर स्प्रिट चुरा ली। आरोपियों ने 3975 स्प्रिट में मिलावट कर दी। जिससे वह खराब हो गई। कंपनी की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट ने चालक व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। टीपीनगर निवासी मधु ट्रांसपोर्ट के मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को भावनपुर के बक्सर निवासी सुनील टैंकर लेकर धामपुर आर्गेनिक फैक्ट्री असमोली संभल भेजा था। उसे यहां से 30 हजार लीटर ईएनए स्प्रिट लेकर उसे बकार्डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मोनक संगरूर पंजाब लेकर जाना था। सुनील के साथ कंपनी का कर्मचारी मोदीपुरम के पल्लवपुरम निवासी रवि चौधरी भी साथ था।दोनों 23 अप्रैल को टैंकर लेकर फैक्ट्री प...