मिर्जापुर, जून 27 -- जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत गोपालपुर टोल प्लाजा पुलिया के नीचे रेलवे के पेयजल टैंकर के टक्कर से मड़गुड़ा गोपालपुर गाँव निवासी 14 वर्षीय जसवंत पुत्र अशोक कुमार बिंद की शनिवार की सुबह आठ बजे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास मुआवजे की माग को लेकर मिर्जापुर - प्रयागराज मार्ग पर जाम को दिया। जामस्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत सिंह दलबल के साथ जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...