टैंकर के कट से कार हुई अनियंत्रित, तीन घायल
कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे पर सलेमपुर गांव के पास ओवरटेक कर रहे टैंकर के कट लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक समेत एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सोमवार को सलेमपुर गांव के पास ओवरटेक कर रहे टैंकर के कट से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सीतापुर जनपद के मिश्रिख निवासी निखिल गुप्ता (27) पुत्र चंद्रकिशोर गुप्ता व नमन कुमार (24) पुत्र मनोज कुमार गुप्ता सहित एक अन्य ग्रामीण अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.