गिरडीह, अप्रैल 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-बेरमो पथ पर डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के समीप मंगलवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, निमियाघाट थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने पुत्र नीरज कुमार और दो वर्षीय पुत्री नित्या कुमारी के साथ स्कूटी से डुमरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान घुटवाली के समीप पीछे से आ रहे टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में नीरज कुमार 12 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं छोटी बच्ची नित्या को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों न...