लखीमपुरखीरी, जून 6 -- अलीगंज रोड पर एक पेट्रोल पंप के निकट टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर से सटे मोहल्ला पुनरभूगग्रंट निवासी अर्जुन लाल का 32 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गुरुवार रात साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अलीगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...