गंगापार, दिसम्बर 13 -- प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां से चिकत्सकों ने उन्हें शहर रेफर कर दिया। प्रतापगढ़ जनपद के सुवन्शा नगर पंचायत के बंधी पट्टी निवासी दो सगे भाई 17 वर्षीय मो. गुलफाम और 19 वर्षीय मो. इरफान पुत्र आफताब आलम बाइक से शनिवार सुबह किसी काम से फूलपुर आ रहे थे। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे की वजह से उनकी बाइक की टक्कर एक टैंकर से हो गई। जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...