प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रानीगंज देल्हूपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार किशोर को टक्कर मारने के बाद टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मां और बड़ी मां घायल हो गईं। उन्हें ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रानीगंज थाना क्षेत्र विशंभरपुर निवासी सुभाष चंद्र पटेल का 16 वर्षीय अंश बुधवार सुबह अपनी मां और बड़ी मां को बाइक पर बैठाकर एक रिश्तेदारा की मौत पर प्रयागराज गया था। करीब 10 बजे वहां से लौटते समय देल्हूपुर रानीगंज मार्ग पर पूरे रामसहाय गांव के पास पेट्रोल लेने जा रहे खाली टैंकर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। दाहिनी ओऱ गिरने से किशोर टैंकर के पिछले चक्का से कुचल गया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी मां बाई ओर गिरने से घायल हो गईं। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। हाल...