हापुड़, दिसम्बर 6 -- कोतवाली क्षेत्र में ग्राम बदलौनी में सड़क पास कर रहे एक व्यक्ति दूध के टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी कृष्ण ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 28 नवंबर को उसके पिता धर्मवीर र से हापुड़ जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी एक दूध से भरे टैंकर ने पीड़ित के पिता को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और पिता को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का इलाज कराने के कारण वह उसी समय थाने में शिकायती पत्र नहीं दे सका था। पीड़ित ने...