इंदौर, जनवरी 2 -- देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर आज एक ऐसी त्रासदी से जूझ रहा है जो दिल दहला देने वाली है। भागीरथपुरा इलाके में नर्मदा की पेयजल लाइन में सीवेज का गंदा पानी मिल जाने से दर्जनों लोग बीमार पड़ गए और कई जानें चली गईं। निगम की तरफ से टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है, लेकिन लोग इतने डर गए हैं कि उसे छूने से भी कतराते हैं।अब बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं लोग स्थानीय निवासी गब्बर लश्करी की आंखों में आंसू हैं। वे बताते हैं, 'कई दिनों से हम गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मेरी 15 साल की बेटी कनक अभी अरविंदो अस्पताल में भर्ती है और 93 साल की दादी भी बीमार पड़ गईं थीं। अब हम पीने का पानी खरीदकर लाते हैं, बाकी कामों के लिए बोरिंग का पानी इस्तेमाल करते हैं। निगम के टैंकर आ रहे हैं, लेकिन भरोसा कहां बचा है? विकास के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.