किशनगंज, जून 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने बुधवार शाम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शाम लगभग 6 बजे थानाध्यक्ष दिलशाद खान की अध्यक्षता में शुरू हुआ। पुलिस बल ने टेढ़ागाछ बाजार, फुलबड़िया बाजार सहित अन्य प्रमुख संवेदनशील स्थानों और चौक-चौराहों पर मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द का दिया संदेश फ्...