किशनगंज, मई 16 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को पावन त्योहार वट सावित्री पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया, सुहिया, भोरहा, धवैली, फतेहपुर, टेढ़ागाछ, पैकटोला, फाराबारी सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में पूजा-अर्चना के लिए सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी तरह सज-धजकर पारंपरिक परिधानों में पहुंची सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पेड़ पर फल-फूल, अक्षत और मिठाई अर्पित करने के बाद वटवृक्ष के चारों ओर सूत का धागा लपेटकर परिक्रमा की और अपने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की मनोकामना की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व इस दौरान फुलबरिया की व...