किशनगंज, अप्रैल 4 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गश्ती दल का नेतृत्व असिस्टैंट सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम नेपाल के रास्ते भोजपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर गश्त कर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर बाइक छोड़ दी और मौके का फायदा उठाकर मक्के के खेत की ओर भाग निकला।पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई पल्सर बाइक को कब्जे में लेकर तलाशी ली। जांच के दौरान बाइक पर रखी तीन बोरियों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इसमें देशी नेपाली शराब कुल 255 बोतल शराब जप्त की गई। एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि तस्कर की पहचान के प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.