किशनगंज, मई 20 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की प्रात: गश्ती के दौरान टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने ग्राम मटियारी स्थित कनकई नदी के समीप से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, टेढ़ागाछ थाना की पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह गश्ती पर निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कनकई नदी से अवैध रूप से बालू उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मटियारी के पास छापेमारी की, जहां एक ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़...