किशनगंज, जून 17 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता नशामुक्त भारत अभियान के तहत टेढ़ागाछ को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं ' इसी क्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में 'प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर' का आयोजन किया गया ' इस शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों और आम लाभुकों ने एक साथ मिलकर टेढ़ागाछ को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और सामूहिक शपथ ली ' शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार और अंचलाधिकारी शशि कुमार समेत कई विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है ' ग्रामीण इलाकों में इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा ...