किशनगंज, मई 23 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद एवं भू-संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान करना था। जनता दरबार में स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कई मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, सीआई अरुण कुमार पांडेय, राजस्व कर्मचारी रवि रंजन सहित सरकारी अमीन भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई, पांच का निष्पादन अधिकारियों ने एक-एक कर दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से...