सोनभद्र, जून 20 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार की सुबह कोयला लदे टे्रलर और डीजल टैंकर में आमने सामने हुई टक्कर में टैंकर चालक की मौत हो गई। टैंकर चालक डीजल लेकर चोपन की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। वहीं टैंकर से रिस रहे डीजल को लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, जिन्हें पुलिस ने मौके से हटावाया। चोपन की तरफ से एक डीजल टैंकर शनिवार की सुबह रेणुकूट की तरफ जा रहा था। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा टैंकर, चालक की मौत सुबह लगभग साढे़ 10 बजे डीजल टैंकर जैसे ही हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहु...