छपरा, मार्च 8 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव में हाल ही में हुए दो पक्षों के विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कुल 19 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार पहली प्राथमिकी अंचलाधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी टेहटी निवासी हासिम अंसारी के आवेदन पर दर्ज की गई है, जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेहटी निवासी अशोक यादव और शत्रुधन यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार...