जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार के उदय कुमार के घर में छापेमारी की। जिसमें उसके घर से 26 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब कई ब्रांड के हैं। जिसकी कीमत हजारों रुपए में है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह चोरी छुपे शराब की बिक्री कर रहा है। घर के आगे किराने की दुकान है और घर में छुपा कर शराब रखी जाती है। मौके पर ही शराब कारोबारी उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...