जहानाबाद, फरवरी 27 -- मंदिर के निकट से मीट -मछली की दुकान हटाई गई मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसके तहत बाजार मोड और मंदिर के निकट से अतिक्रमण हटाया गया। मंदिर के निकट कई मीट और मछली की दुकान चल रही थी। उन सभी दुकानों को हटा दिया गया। वहीं मुख्य बाजार के मोड पर से बाजार की तरफ जाने वाले रोड पर दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। बाजार के जिला परिषद के जमीन पर दर्जनों लोगों के द्वारा अवैध दुकाने लगी हुई थी। अतिक्रमण के कारण बाजार के अंदर वाहनों के जाने में परेशानी होती थी। अतिक्रमण हटाने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा ही प्रशासन से किया गया था। लोगों ने बताया कि मंदिर के निकट मछली और मीट की दुकान होने से भक्त लोगों को परेशानी होती थी। बाजार के रोड पर अतिक्रमण होने ...