जहानाबाद, अप्रैल 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाना की पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि अपहरण, मारपीट और कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मखदुमपुर थाना से साहिल कुमार, टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ गांव से उमेश डोम, मारपीट मामले में थाना क्षेत्र के सेरथुआ निवासी अशोक डोम, कुंदन डोम, सूरज डोम, लक्षमन डोम को गिरफ्तार किया है। साथ ही न्यायालय द्वरा फरार वारंटियों में थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी नरेश मांझी, भोला मांझी, धनराज मांझी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगो से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...