नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अमेरिकी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार के लिए अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल Y कार का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। ये एक 6-सीटर वर्जन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए है। वैरिएंट और शहर के आधार पर इसकी कीमत 67.89 लाख रुपए तक जाती है। इस नए कॉन्फिगरेशन से मॉडल Y की लाइनअप में इजाफा हो गया है। इसमें पहले से ही अलग-अलग रेंज और ड्राइवट्रेन ऑप्शन वाले कई वैरिएंट शामिल हैं। टेस्ला की वेबसाइट पर दिल्ली की कीमतों के अनुसार मॉडल Y प्रीमियम (रियर-व्हील ड्राइव) की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 61.03 लाख रुपए है। मॉडल Y L प्रीमयिम (ऑल-व्हील ड्राइव) की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 63.16 लाख रुपए है। वहीं, मॉड...