नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- न्यूजीलैंड ए और भारत ए के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है, जिसका आज चौथा दिन है। चायकाल तक भारत ने कीवियों पर 191 रन की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से इस चार दिवसीय मुकाबले की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल फॉर्म में लौटे। पिछली कुछ पारियों में जल्दी आउट होने वाले जायसवाल ने बड़ा शतक लगाकर ना सिर्फ भारत को मुकाबले में संभाला बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। यशस्वी जायसवाल चौथे दिन चायकाल तक 153 रन बना लिए हैं। उन्होंने यह स्कोर बड़ी तेज गति से सिर्फ 159 गेंदों का सामना करते हुए बनाए हैं। अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल के बल्ले से 15 चौके और 5 छक्के निकले हैं। उन्होंने 96.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत शानदार माना जाता ...