नई दिल्ली, जुलाई 20 -- बांग्लादेश का जिम्बाब्वे दौरा आज खत्म हो गया है। इस दौरे में वैसे तो पड़ोसी देश की टीम को ओवरऑल निराशा हाथ लगी है, लेकिन टी-20 सीरीज को जीत के साथ खत्म करके कुछ सकारात्मकता भी वासस आई है। जिम्बाब्वे दौरे में बांग्लादेश की टीम ने 1 टेस्ट मैच, 3 मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली। एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी। जिम्बाब्वे ने उन्हें पारी और 85 रनों से शिकस्त दी। वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश की टीम को निराशा हाथ लगी। टीम 2-1 से वनडे सीरीज भी हार गई। इसके बाद टी-20 सीरीज में भी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, दूसरे मैच से वापसी की और उस मुकाबले में जीत हासिल की। बल्कि तीसरे मैच में भी जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज को 2-1 से कब्जे में ...