नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शनिवार (22 अगस्त) को कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 की तालिका में पांचवें स्थान पर होने के बावजूद उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी रैंकिंग मायने नहीं रखती, क्योंकि भारत पिछले साल से उचित क्रिकेट खेल रहा है। हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। दूसरे मुकाबले की पूर्व संध्या पर गौतम गंभीर पत्रकारों से बात कर रहे थे, इसी दौरान यह बयान दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए अभी लंबी छलांग लगानी पड़ेगी। पहले तो श्रीलंका से अलगा मुकाबले में जीतने की चुनौती होगी और उसके बाद भी बड़ी टीमों से सीरीज हैं। ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों ...