नई दिल्ली, जून 12 -- केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को बेताब हैं कि उनका करियर विराट कोहली से कितना आगे या पीछे रहा। ऐसे में आइए टेस्ट क्रिकेट में दोनों का कैसा प्रदर्शन रहा है और ओवरऑल करियर कैसा रहा है इसके बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- कोहली की राह पर चले केन विलियमसन, 10000 टेस्ट रन पूरा होने से पहले लिया संन्यासकेन विलियमसन का टेस्ट करियर केन विलियमसन ने साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लेकर साल 2026 तक कुल 110 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 195 पारियों में 54.006 की औसत और 51.98 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9515 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक और 33 शतक निकले। केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 1063 चौके और 28 छक्के भी लगाए। वे 19 बार इस फॉर्मेट...