नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के तीसरे दिन निरोशन डिकवेला ने टिककर बैटिंग की। श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहली पारी में 115 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल हैं। डिकवेला ने सोनल दिनुशा के संग छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की। दोनों ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब श्रीलंका टीम 99 रनों पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लग रहा था कि डिकवेला टेस्ट शतक नहीं लगाने का 'कलंक' मिटा देंगे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 62वें ओवर में उन्हें आउट कर दिया। यह उनके करियर का 55वां टेस्ट मैच है। उन्हें तीन साल बाद श्रीलंका की ओर से खेलने का मौका मिला है। डिकवेला की विकेटकीपर कुसल मेंडिस के चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम में वापसी हुई।वॉर्न के बाद डिकवेला का नंब...