नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा। मेजबान कीवी टीम 231 रनों पर ढेर हो गई। विलियमसन ने 102 गेंद में छह चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए उस समय 93 रन की साझेदारी की जब टीम ने मैच की तीसरी गेंद पर ही डेवोन कॉनवे (00) का विकेट गंवा दिया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन ओजाय शील्ड्स की गेंद नो बॉल हो गई थी, जिस पर उन्होंने केन विलियमसन को बोल्ड किया था। माइकल ब्रेसवेल ने भी 73 गेंद में छह चौकों से 47 रन की उपयोगी पारी खेली। टॉम ब्लंडेल (29) और नाथन स्मिथ (23) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.