नई दिल्ली, मई 15 -- जसप्रीत बुमराह ने जीत के साथ आईपीएल में अपनी कप्तानी की शानदार शुरुआत की है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने वाले सूर्यकुमार यादव भी जब गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले तब कमान मिली बुमराह को। स्टार पेसर की कप्तानी में टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। बुमराह टीम इंडिया की टेस्ट और टी20 में कप्तानी कर चुके हैं लेकिन आईपीएल में कप्तानी के लिए उन्हें 157 मैचों का इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब किंग्स से मैच के बाद बुमराह ने कहा कि अब तो सिर्फ ओडीआई में कप्तानी बाकी है लेकिन ऐसा होने से रहा। मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'मैं टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुका हूं। मैं टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी कर चुका हूं। अब सिर्फ ओडीआई क्रिकेट ही बचा है। लेकिन मैं नहीं समझता क...