नई दिल्ली, जुलाई 27 -- टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के 2027 मॉडल की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान इस कार को देखा गया है। इन स्पाई शॉट्स ने कार लवर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। कार के बाहरी लुक में कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, केबिन के अंदर एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी दिखाई दी है। भारत में इसे अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस नई इनोवा हाइक्रॉस में क्या-क्या खास हो सकता है।फ्रंट प्रोफाइल में नए बदलाव लीक तस्वीरों में कार काफी हद तक ढकी हुई थी, लेकिन इसका फ्रंट डिजाइन साफ बदला हुआ दिखता है। इसके हेडलाइट्स मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा पतले और स्लीक नजर आते हैं। दोनों हे...