नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक फ्रोंक्स अब एक बड़े अपडेट के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। साल 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही यह कार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई फ्रोंक्स दिखने में पहले से ज्यादा मॉडर्न होगी। साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए 'लेवल 2 ADAS' और एक बिल्कुल नया 'हाइब्रिड इंजन' भी मिलेगा। माना जा रहा है कि यह मारुति की अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार साबित होगी।कुछ ऐसी होगी डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार, नई फ्रोंक्स को भारी कवर (कैमूफ्लाज) के साथ देखा गया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इसके अगले हिस्से (फ्रंट फेसिया) और बंपर में बड़े बद...