नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को एक बार फिर भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार सामने आई स्पाई तस्वीरों में कार के केबिन और डैशबोर्ड की सबसे साफ झलक देखने को मिली है। इससे पहले सामने आई तस्वीरों में सिर्फ बाहरी बदलाव ही नजर आए थे, लेकिन पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में दिखी इस नई टेस्ट कार ने अंदरूनी हिस्सों की पोल खोल दी है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है। लेकिन एक बेहद खास चीज को जानबूझकर छुपाया गया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं कार के अंदर क्या कुछ बदलने वाला है।कार के अंदर क्या छुपाया गया? कार के अंदर जिस चीज को छुपाया गया है, वह है इसका इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम। टेस्टिंग टीम ने स्क्रीन के ठीक आगे एक फाइल या फोल्डर रख दिया था, जिससे ...