ललितपुर, मई 23 -- ललितपुर। शहर के 26 वार्डों के वंचित क्षेत्रों में जलापूर्ति दुरुस्त बनाने के लिए अमृत-2 के तहत लैड़िया स्थित निर्माणाधीन टंकपहली टेस्टिंग में ही रिसने लगी। जिसके बाद से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। शहरवासियों को घर के भीतर शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने बीते वर्षों में अमृत- 01 के तहत नेहरू नगर पाइप पेयजल योजना से पांच वार्डों में नेहरू नगर, चांदमारी, सदनशाह के आस पास 6,664 परिवारों के पानी का इंतजाम किया। इसके बाद अमृत- 02 योजना के तहत नगर पालिका परिषद स्थित समस्त 26 वार्डों के वंचित क्षेत्रों आजादपुरा, गांधी नगर, रावतयाना, देवगढ़, रैदासपुरा, पिसनारी, कसाई मंडी, नझाई बाजार आदि मुहल्लों की पेजयल...