नई दिल्ली, अगस्त 23 -- रेनो (Renault) अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है। 2027 रेनो क्विड को इंटरनेशनल मार्केट के लिए रेडी किया जा रहा है। इसे हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन में किए गए बदलाव सामने आए हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम यूजर- Overboostbr ने शेयर किया है। कंपनी नई क्विड को आने वाले कुछ हफ्तों में ब्राजील में अनवील किया जा सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।नए फ्रंट डिजाइन के साथ आएगी क्विड नई रेनो क्विड के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें पिछले साल लाई गई Kwid E-Tech इलेक्ट्रिक कार से इंस्पायर्ड नया रेक्टैंगुलर बंद ग्रिल डिजाइन दिया गया है। इसके नीचे बंपर को भी नया लुक दिया गया है। ग्रिल के नीचे मोटे ...