नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला अब और दिलचस्प होने जा रहा है। देश की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक, हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) अब बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में आने की तैयारी कर रही है। कोडनेम SX3 वाली इस नेक्स्ट-जनरेशन क्रेटा को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यहां से इसकी नई लुक और फीचर्स की पहली झलक सामने आई है। नई क्रेटा न सिर्फ साइज में पहले से थोड़ी बड़ी और मस्कुलर होगी, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है। लाइव मिंट के अनुसार, भारतीय मार्केट में यह नया मॉडल 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।बाहर से कुछ ऐसी दिखेगी नई क्रेटा डिजाइन और लुक के मामले में नई क्रेटा पहले से काफी ज्यादा शार्प और स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में हुंडई की...