नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- महिंद्रा अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का CNG अवतार लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। अब इस गाड़ी को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी टेस्टिंग की तस्वीरें गाड़ी के ऑफिशियल डेब्यू से ठीक कुछ दिन पहले सामने आई हैं। बता दें कि यह कार 15 अक्टूबर, 2026 को डेब्यू करने जा रही है। इस स्पाइंग से कार के रियर डिजाइन की कई जरूरी झलकियां देखने को मिल गई हैं। मार्केट में एंट्री करते ही इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन सीएनजी जैसी धाकड़ गाड़ियों से होगा।डिजाइन में क्या कुछ है खास? सड़कों पर दिखी टेस्ट कार लगभग पूरी तरह बिना किसी ढकाव के थी। इससे इसके पिछले हिस्से के लुक्स साफ नजर आ रहे हैं। लुक और डिजाइन की बात करें तो सीएनजी मॉडल काफी हद तक मौजूदा पेट्रोल वर...