नई दिल्ली, मार्च 10 -- टीवीएस मोटर इन दिनों बैकग्राउंड में काफी तेजी से काम कर रही है। कंपनी एक साथ TVS, BMW मोटरराड और नॉर्टन मोटरसाइकिल के लिए नई बाइक्स तैयार कर रही है। पिछले साल TVS ने अपनी पहली एडवेंचर बाइक 'Apache RTX 300' लॉन्च कर धूम मचा दी थी। अब खबरें आ रही हैं कि TVS अपनी फैक्ट्रियों में दो और पावरफुल ADV बाइक्स के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है। बता दें कि ये दोनों बाइक्स BMW F 450 GS और नॉर्टन एटलस GT हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान एक साथ नजर आई हैं। इससे इनके जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- खरीदनी है रॉयल एनफील्ड बाइक? 2.50 लाख से कम में मिल रहे ये 6 शानदार मॉडलBMW F 450 GS बता दें कि BMW और TVS 310cc प्लेटफॉर्म के बाद अब एक नया ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म तैयार कर रही हैं। न्यूज वेबसा...