जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- टेल्को स्थित नीलडीह ग्वाला बस्ती में चोरों ने सुनसान इलाके के एक घर को निशाना बनाते हुए 20 लाख की चोरी कर ली। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर के छह दरवाजों के ताले तोड़े और अंदर रखी छह अलमारी को खंगालते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता गुरुवार की सुबह चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। चोरी गए जेवर अन्य सामान की कीमत 20 लाख बताई जा रही है। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस पहुंची और जांच दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बड़ी चोरी पहले कभी नहीं हुई, जिससे इलाके में भय है। यह भी पढ़ें- घनी आबादी में चोरी, किसी को नहीं लगी भनक घटना सीमेंट कारोबारी अवधेश कुमार के घर में हुई है। बताया जाता है कि पूरा परिवार पांच दिन से नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे मकान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.