जमशेदपुर, जनवरी 27 -- टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर मगदम छठ घाट के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे ऑटो से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री अंदर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.