जमशेदपुर, जून 4 -- टेल्को थाना क्षेत्र के इंदानगर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं को धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाबालिग परसूडीह का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, इंदानगर निवासी अमरजीत सिंह ने फरवरी में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि चार फरवरी की रात करीब 10 बजे आकाश कुमार उर्फ डिफाल्टर और उसका एक साथी मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे थे। उस समय अमरजीत घर पर नहीं थे। आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और अमरजीत को बाहर निकलने के लिए ललकारा। जब वह घर पर नहीं मिले तो घर में घुस गए। एक के हाथ में तलवार थी। उसने महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा घर के ...