जमशेदपुर, मार्च 25 -- टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगाझार के पास कंपनी क्वार्टर में मरम्मत कार्य के दौरान एक ठेका मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई निवासी मानकी गोप (38) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मानकी पिछले चार माह से ठेकाकर्मी के रूप में कार्यरत था। खड़ंगाझार इलाके में कंपनी के पुराने क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी क्रम में भवन के बाहरी हिस्से में लोहे के पाइप के सहारे अस्थायी मचान तैयार किया गया था। मंगलवार की सुबह मानकी गोप उसी मचान पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उसे उठाकर टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.