जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बस्ती वासियों ने बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि बस्ती के एक व्यक्ति के द्वारा सामुदायिक भवन पर कब्जा कर लिया गया है। वह भवन को खोलने नहीं देता है। सामने की खाली जगह पर भी उसका और उसके साथियों द्वारा घर बनाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उक्त दबंग युवक और उसके साथियों के द्वारा बस्ती के लोगों से मारपीट की गई है। यही नहीं उसके द्वारा चापड़ से भी हमला किया गया है। प्रदर्शन के दौरान डीसी ऑफिस में आफरा-तफरी मची रही, क्योंकि बस्ती वासी काफी उग्र थे। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.