जमशेदपुर, फरवरी 23 -- टेल्को इलाके की संगत ने 30 साल की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह को दोबारा प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। रविवार को निर्धारित साप्ताहिक दीवान एवं एजीएम में अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते ने कमेटी के तीन साल के क्रियाकलाप तथा विकास कार्यों को संगत के समक्ष रखा और उनसे पूछा यदि वे चाहें तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन साल के लिए पुनः मौका दे दिया जाए। गुरमत मर्यादा अनुसार, बोले सो निहाल, सत श्री अकाल फतेह द्वारा संगत ने अपनी परवानगी प्रदान कर दी। इसके साथ ही सौ से ज्यादा संगत ने प्रस्ताव के समर्थन में लिखित हस्ताक्षर किए। आभार जताते हुए सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आने वाले 3 साल में भी वरीय अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन एवं संगत के आशीर्वाद से काम करने का भरोसा दिया। मौके पर ट्रस्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.