जमशेदपुर, मई 1 -- टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह के दोबारा चुने जाने पर सीजीपीसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनकी टीम के सदस्य सुखदेव सिंह खालसा, गुरचरण सिंह, कुलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, चरणजीत सिंह बबलू, सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, राजदेव सिंह को भी शॉल भेंट किया गया। मालूम हो कि पिछले दिनों टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव संपन्न हुआ था। इसमें वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को 3 वर्षों के लिए प्रधान चुन लिया गया। मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कमेटी बनाने के लिए संगत को बधाई दी। टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह ने सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई...