जमशेदपुर, मार्च 14 -- टेल्को क्लब में तीसरी महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह ने की। इसमें खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियों पर चर्चा की। बताया गया कि झारखंड की महिला खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और अभ्यास में जुटी हैं। चैंपियनशिप 30 से 31 मई तक गोवा में होगी, जिसमें झारखंड की खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ भाग लेंगी। महासचिव एसके तोमर ने चैंपियनशिप से जुड़े नियमों और निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और बेहतर तैयारी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बैठक में आरपी पांडेय, अवतार सिंह, लक्ष्मी देवी, साबित्री देवी, सारिका गुप्ता, चरणजीत कौर, ललित राव और राजश्...